The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

राजस्थान में मौसम ने फिर बदला रंग, आज से लू चलने का येलो अलर्ट जारी

राजस्थान (एकता): राजस्थान में मौसम ने फिर रंग बदलना शुरू कर दिया है। आज से गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई है। लोगों को अब तपती लू का सामना करना पड़ सकता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है।


जानकारी के मुताबिक सभी शहरों में पारा अब 40 से ऊपर पहुंच सकता है। 14-15 मई से मौसम में बदलाव हो सकता है। अब लोगों को दिन में भी गर्मी के तेवर झेलने पड़ेंगे। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। इस सीजन में ये दूसरी बार है, जब जयपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।

Story You May Like