The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

राजस्थान में अनोखी शादी: क्रेन में दूल्हा और लिमोजिन कार से आई दुल्हन, तस्वीरें वाय+रल

जयपुर (एकता): आपने बहुत सारी शादियां देखी होगी लेकिन इस अनोखी शादी को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। लोग शादी में घोड़े, ऊंट और बैंड बाजों के साथ बारात निकालते है लेकिन यहां दूल्हे को क्रेन में बिठा कर बारात निकाली गई। ये अनोखी शादी राजस्थान में हुई है। वैसे तो प्रदेश की शादियां खूब चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार हाल ही में जयपुर की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। ये अनोखी शादी 31 मई को हुई थी। सोशल मीडिया पर भी इस शादी की तस्वीरें वायरल हुई हैं।


                                                            8


मीडिया सूत्रों के अनुसार जयपुर जिले में एक ऑटो चालक के बेटे की शादी अनोखे अंदाज में हुई। जिसमें उसका दूल्हा बेटा क्रेन के बकेट में आया। वहीं दुल्हन को अजमेर से लाने के लिए लिमोजिन कार बुक करवाई गई। यह शादी सबके लिए यादगार बन गई। ऑटो चालक का बेटा क्रेन के बकेट में शेरवानी पहने हुए खड़ा था। हर कोई अपने मोबाइल में इन तस्वीरों को कैद कर रहे थे। दूल्हे के पिता ने अपनी बहू को लेने के लिए स्पेशल कार बुक की।


                                                             9


लोग इस कार को देखकर सेल्फियां लेने लगे। बता दें कि अजीत मलिंगा की जयपुर में खास पहचान है। वह बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के फैन हैं। जब अभिषेक जयपुर आए थे तो उन्होंने अभिषेक के ऑटो में बैठकर एक चक्कर भी लगाया था।

Story You May Like