The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

राजस्थान के इस पेंटर ने एक घंटे में 812 पेंटिग्स बनाकर गिनीज बुक में दर्ज किया अपना नाम, विदेशों में भी है मशहूर

 


कोटा (एकता): कहते हैं मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है। सिर्फ पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। अगर आप कुछ करने की ठान लें फिर आप चाहे उम्र के किसी भी पड़ाव में हों अपनी मंजिल हासिल कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ राजस्थान के कोटा जिले के पेंटर शंभूसिंह चौबदार ने कर दिखाया। इस पेंटर का नाम गिनीज बुक में दर्ज है। मीडिया सूत्रों के अनुसार विदेशों में भी शंभूसिंह चौबदार का नाम काफी मशहूर है।

2


जानकारी के मुताबिक शंभूसिंह की पेशे से चित्रकार चौबदार की कोटा—बूंदी की शैली पेंटिंग काफी चर्चाओं में रहती हैं। अब तक वह हजारों पेंटिंग्स बना चुके हैं और कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी जीते हैं। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने एक घंटे में में 812 पेंटिग्स बना डाली। जिसके चलते उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। उन्होंने 20 साल में 25000 पेंटिंग बनाने का भी रिकॉर्ड जीता है। इनका परिवार चार पीढ़ियों से चित्रकारी की विधा से जुड़ा है। शंभूसिंह को भी चित्रकारी का शौक बचपन से ही था।


3






 

Story You May Like