The Summer News
×
Friday, 17 May 2024

“दुनिया घूम ली पर मेरे गांव की बात ही अलग हैं” - Miss India Nandini Gupta

राजस्थान (सोनम मल्होत्रा) – नंदिनी गुप्ता जिस ने राजस्थान का ही नहीं बलकि देश का नाम रोशन किया है। बता दें कि राजस्थान की रहने वाली नंदिनी गुप्‍ताने 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया 2023 का ताज अपने नाम किया।


कोटा की बेटी नंदिनी  


नंदिनी राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। बता दें कि इस 'फेमिना मिस इंडिया 2023' के समारोह में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, अभिनेत्री अनन्या पांडे समेत कई सितारों ने शिरकत की। नंदिनी अपनी लाइफ में सबसे ज्यादा रतन टाटा से प्रभावित होती हैं. नंदिनी ने मिस इंडिया का ताज जीतने से पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि रतन टाटा ने मानवता के लिए सब कुछ किया है और वह अपने प्रॉफिट का कितना सारा हिस्सा दान में देते हैं.


ट्रैक्टर चलाने की शौक


नंदिनी का अपने होमटाउन कोटा में कमाल का स्वागत हुआ। नंदिनी सन रूफ के दौरान रोड शो किया। इस दौरान नंदिनी ने अपने बचपन के दिनों के याद करते हुई कुछ देर तक खेतों में ट्रैक्टर चलाया। इसके साथ उसके परिवार वालों ने बचाया कि नंदिनी को ट्रैक्टर चलाने की शौक है।


गांव में लोगों की लगी भीड़


नंदिनी का गांव वालों ने बहुत ही धुम धाम से स्वागत किया इस के बाद फिर नंदिनी ने मंदिर में भगवान के दर्शन किए। इस दौरान पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने कहा कि बहुत ही गर्व की बात है कि नंदिनी मिस फेमिना मिस इंडिया बनी हैं।  नंदिनी ने केवल राजस्थान का ही नहीं बलकि देश का नाम रोशन किया है। नंदिनी का गांव वालों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।  इस के साथ ही उसने यह भी कहा कि सब चीजों से ज्यादा मेरा गांव सबसे सुंदर है। नंदिनी ने स्कूली स्टूडेंट्स से भी खूब सारी बातें की और साथ में सेल्फी खिंचवाते दौरान कहा कि हमेशा अपना हौसला बुलंद रखना चाहिए।


नंदिनी गुप्ता ने खूब किया डांस


नंदिनी का प्यारा स्वागत करने के बाद कोटा डोरिया की चुनरी ओढ़ाई गई, फिर   नंदिनी ने वहां की स्थानीय महिलाओं के साथ जमकर डांस किया। कई राजस्थानी गानों पर उन सबने डांस और मस्ती की।

Story You May Like