ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਦਾ ਹਲਕਾ ਪੂਰਬੀ ਦੇ ਇਲਾਕਾ ਟਿੱਬਾ ਰੋਡ 'ਚ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ , ਪੱਪੀ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ
प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफ+नाक कदम, ट्रेन के आगे कूदकर की आत्म+हत्या
अजमेर (एकता): अजमेर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां रेलवे ट्रेक पर सुबह एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह घटना इंदौर-जोधपुर ट्रेन के आगे की है। बता दें कि इस हादसे में लड़के की मौत हो गई है जबकि लड़की घायल बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक घायल युवती की पहचान मूल रूप से गांव खेरिया सरवाड़ की रहने वाली हेमा वैष्णव के तौर पर हुई है। जिसकी शादी घरवालों ने किसी और लड़के से कर दी थी। युवती किसी ओर से प्यार करती थी। परिजनों को इस घटना का उस समय पता लगा जब युवती अपने घर से भाग गई।
परिवारजनों ने लापता होने की सूचना भी पुलिस को दी थी। इससे पहले पुलिस कुछ कर पाती दोनों ने ये कदम उठा लिया। घायल युवती को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।