ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਦਾ ਹਲਕਾ ਪੂਰਬੀ ਦੇ ਇਲਾਕਾ ਟਿੱਬਾ ਰੋਡ 'ਚ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ , ਪੱਪੀ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ
CM गहलोत के आवास पर आज होगी पहली कैबिनेट बैठक, कई बड़े मुद्दों पर हो सकती है खास चर्चा
जयपुर (एकता): राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है। बता दें कि गहलोत ने सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास पर कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक बुलाई। मीडिया सूत्रों के अनुसार पहली कैबिनेट बैठक में कई खास फैसले लिए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक यह बैठक करीब 3 महीने के बाद बुलाई गई है।
बता दें कि शाम 6 बजे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर यह बैठक होगी। वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी भी विदेश से लौट रहे हैं। उनके आने से पहले ही इस बैठक में कई खास फैसले लिए जाएंगे। खास बात यह है कि कांग्रेस हाईकमान के साथ गहलोत-पायलट की बैठक के बाद पहली कैबिनेट बैठक होगी। जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। बैठक में महंगाई राहत शिविर, प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान को लेकर भी बातचीत हो सकती है।