The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

राजस्थान में आंधी-बारिश से उड़ी आशियानों की छतें, कई पेड़ और पोल गिरे

माधोपुर (एकता): राजस्थान में पिछले कई दिनों से तूफान ने काफी कहर बरपाया हुआ है। तेज आंधी और बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय की रेलवे कॉलोनी में आंधी-तूफान से कई मकानों की छत की चादरें उड़ गईं। उनका खाने-पीने का सारा सामान खराब हो गया। अलग-अलग जगहों पर अब तक 12 लोगों की मौ+त हो चुकी है। दर्जनों मकान और पेड़ गिर गए हैं।


गनीमत यह रही कि परिवार को कुछ नहीं हुआ। पूरी रात परिवार ठंड में ऐसे ही बैठा रहा। आशियाना खराब होने की वजह से परिवार बेघर हो गया। टोंक में देर रात शुरु हुए आंधी तूफान ने भारी तबाही मचाई। बिजली-पानी ठप्प हो गया। कई जगहों पर पेड़ गिरने से भी नुकसान हुआ। बृहस्पतिवार देर रात से शुक्रवार तक जयपुर, टोंक, हनुमानगढ़ में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। धूलभरी हवाओं का दौर चला। स्थानीय पार्षद ने हालात का जायजा लिया।

Story You May Like