ਅਸ਼ੋਕ ਪਰਾਸ਼ਰ ਪੱਪੀ ਨੇ ਹਲਕਾ ਦਾਖਾ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀਆਂ ਤੂਫਾਨੀ ਮੀਟਿੰਗਾਂ, ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਜਿੱਤ ਦਾ ਦਵਾਇਆ ਭਰੋਸਾ
रवनीत सिंह बिट्टू व रजनीश धीमान पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता उमादत शर्मा के घर
लुधियाना,12 अप्रैल( दलजीत विक्की) : भाजपा लोकसभा के उम्मीदवार सरदार रवनीत सिंह बिट्टू व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता उमादत् शर्मा के घर पहुंचे।रवनीत सिंह बिट्टू ने पूर्व पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा और उमादत शर्मा से आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर शर्मा परिवार के सभी सदस्यों ने सरदार रवनीत सिंह बिट्टू व जिला प्रधान रजनीश धीमान को पुष्प गुच्छ व दोशाला देकर सन्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा की दिल्ली शराब घोटाले के आरोपी माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सत्ता से चिपके हुए हैं। वे इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। यह सब को पता है की नैतिकता के आधार पर,उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,हर्ष शर्मा,जिला सचिव सुमित टंडन,प्रेस सचिव डा सतीश कुमार,प्रवक्ता संजीव चौधरी,मंडल प्रधान अशोक राणा,नरेश गोगना,शिव कुमार,राजन दादे,मनदीप सिंह,राजन शर्मा,विक्की आदि मौजूद थे।