The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

जेल में कैदी बनाएंगे कपड़े के बैग, जज ने लिया झुग्गी झोपड़ियों का जायजा

डीएल डॉन, लुधियाना,  लुधियाना सेंट्रल जेल में अब कैदी प्लास्टिक लिफाफा के विकल्प में कपड़े के लिफाफे बनाएंगे। प्लास्टिक लिफाफे से भूमि प्रदूषण बढ़ रहा था जिसके चलते सरकार ने प्लास्टिक लिफाफे पर पाबंदी लगाई है और इसके विकल्प में अन्य लिफाफे का निर्माण शुरू करवाने के लिए तरह-तरह के योजना चलाई है। इसके लिए महिला केंद्रीय जेल में कैदी इस पर काम कर रही हैं। उनके द्वारा बनाए बैग जल्द ही लघु सचिवालय और अन्य जगहों पर बिकने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए बाकायदा तौर पर लघु सचिवालय में स्टाल भी लगाया जा रहा है। स्टॉल के अधीन सभी निर्माण इत बैग का सैंपल भी रहेगा ताकि प्लास्टिक लिफाफे का विकल्प सस्ते में लोगों को उपलब्ध हो सके।


जिला अदालतों में जायजा लेने पहुंची थीं जज रीतू
लुधियाना के सेंट्रल महिला जेल में चलाए जा रहे इस प्रोजेक्ट का पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट कम प्रबंधकीय जज सेशन डिवीजन की रीतू बाहरी ने दौरा किया। उन्होंने महिला कैदियों द्वारा बनाया जा रहे हैं बैग का जायजा लिया। वह यहां जिला अदालतों में जायजा लेने के लिए पहुंची हुई थीं। उनकी तरफ से लुधियाना कचहरी कांपलेक्स में त्रिवैणी और अन्य अलग किस्मों के 200 पौधे लगाए गए। जज ने जेल के आसपास झुग्गी झोपड़ी में रहते बच्चों से भी बातचीत की और उन्हें खाने पीने का सामान बांटा। जज ने अपने साथ चल रहे अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि झुग्गी झोपड़ी में रह रहे लोगों का उत्थान के लिए व्यवस्था करें ताकि इनका भी सामाजिक स्तर पर डेवलपमेंट हो सके।

Story You May Like