The Summer News
×
Thursday, 02 May 2024

नाबालिग से दुष्कर्म पुलिस कर रही आरोपितों के ठिकानों पर दबिश

डीएल डॉन –  महानगर में क्राइम बेकाबू होते जा रहा है। पुलिस कमिश्नर का दावा खोखला साबित हो रहा है और रोजाना बड़ी सी बड़ी घटना होते जा रही है। मंगलवार रात राहोरोड पर गोलीबारी की घटना ने पुलिस को नींद हराम कर रखी है तो सराभा नगर में युवती के साथ दुष्कर्म होने से पुलिस सकते में आ गई है।सराभा नगर में रेस्टोरेंट चलाने वाले एक मनचले ने नाबालिग को नशीला पदार्थ मिलाकर पिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया।


दुष्कर्म करने के बाद आरोपित लेना बालिका को धमकी दिया कि अगर वह मुंह खोलेगी तो उसके खिलाफ वह बड़ी कार्रवाई कर देगा और वह जीने लायक नहीं छोड़ेंगे। आरोपित ने उसी हालत में लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने का धमकी देकर उसने अपने पार्टनर समेत दूसरी बार सामूहिक दुष्कर्म किया। दूसरी बार दुष्कर्म होने से लड़की घबरा गए और हार करवा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और आरोपियों की तलाश जारी है।


अब थाना जमालपुर पुलिस ने दाेनों के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एसएचओ विक्रमजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान सराभा नगर में क्लब ड्राईंग रूम के संचालक जतिंदर सिंह तथा कमलेश्वर शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने पुराना बाजार निवासी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाई

पुलिस कमिश्नर को 30 जुलाई को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वो क्लब ड्राईंग रूम में आती जाती थी। इसी कारण आरोपित तजिंदर सिंह के साथ उसकी जान पहचान हो गई। 28 जून के दिन आरोपित उसे अपने साथ क्वीन फ्लावर होटल में लेकर गया। जहां उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिला कर पिला दी। नशीली ड्रिंक पीने के बाद वो बेहोश हो गई।


दोनों आरोपितों को किया जाएगा गिरफ्तार

उसी हालत में आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 18 जुलाई के दिन वो उसे जमालपुर स्थित फैक्ट्री में ले गया। जहां दोनों आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विक्रमजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Story You May Like