The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

आइसक्रीम खाने के 24 घंटों बाद 3 बच्चों की दर्द+नाक मौ+त, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

नागौर (एकता): राजस्थान के नागौर जिले में उस समय हड़कंप मचा जब आइसक्रीम खाने से 3 बच्चों की मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार बामनावास ग्राम पंचायत की नायक बस्ती में बच्चों को यह फूड पॉइजनिंग की घटना हुई। हैरानी की बात यह है कि गर्मी से राहत पाने के चक्कर में उन्होंने ऑरेंज बर्फ की आइसक्रीम खाई। जिसके 24 घंटे में ही सभी की मौत हो गई। दरअसल जैसे ही उन्होंने आइसक्रीम आई तो बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई।


रविवार को सुबह बच्चों ने यह आइसक्रीम खरीद कर खाई थी। जब अस्पताल में इलाज के लिए उन्हें ले जाया गया तो तीनों ने दम तोड़ दिया। बच्चों की मौत की सूचना से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसक्रीम और पानी के सैंपल लिए हैं।

Story You May Like