The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

जानिए इस बार राजस्थान में कब हो सकती है मानसून की एंट्री

राजस्थान (एकता): राजस्थान में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि कई राज्यों में मानसून ने पैर पसार लिए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अगले 4-5 दिन मानसून खराब रहेगा। माना जा रहा है जून के अंतिम सप्ताह तक राजस्थान में मानसून दस्तक दे सकता है। जानकारी के मुताबिक जुलाई के पहले सप्ताह में ही मानसून की एंट्री होगी। इससे पहले प्री मानसून शुरू हो सकती है।


गौरतलब है कि पिछले साल 2022 में केरल में मानसून 29 मई को आया था, जबकि 30 जून को राजस्थान में मानसून ने दस्तक दी थी। 9 जुलाई के बीच मानसून राजस्थान में आ सकता है। खास बात यह है कि राज्य में मई 2023 में 105 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूटा। राजस्थान में मानसून आने के समय को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है।

Story You May Like