The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

राजस्थान की गहलोत सरकार ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को दी बड़ी राहत

 


जयपुर (एकता): राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को बड़ी राहत दी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सफाई कर्मचारियों के 13 हजार 184 खाली पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान नगरपालिका सफाई कर्मचारी सेवा नियम, 2012 में राजस्थान सरकार ने संशोधन किया।


बता दें कि प्रदेश में 176 नगरीय निकायों में भर्ती निकली है। जानकारी के मुताबिक गहलोत सरकार ने साल 2023-24 के बजट में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की घोषणा की थी, जिसके मद्देनजर पहले चरण में 13184 पदों पर भर्ती होगी। जिसके चलते संशोधित विज्ञप्ति शुक्रवार 9 जून, 2023 को जारी की जाएगी।

Story You May Like