The Summer News
×
Saturday, 18 May 2024

Sidhu Moosewala New Song SYL: गायक सिद्धू मूसेवाला का लेटेस्ट गाना SYL हुआ रिलीज, आखिर क्या है SYL विवाद

गीता कुमारी


चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धु मूसेवाला का गाना SYL रिलीज होते ही वायरल हुआ। रिलीज के कुछ घंटे बाद ही 12 मिलीयन से अधिक व्यु आए और भारत और कानाडा में यह गाना ट्रेड में चल रहा है। गाने में SYL विवाद का जिक्र है जो पंजाब का एक बड़ा विवाद माना जाता है।


Sidhu Moosewala New Song SYL : सिद्धु मूसेवाला का गाना SYL रिलीज हो चुका है। आपको बता दे कि  सिद्धु मूसेवाला की मृत्यु के बाद उनका यह पहला गाना है जिस को मूसेवाला पहले ही रिकार्ड कर लिया था। इस गाने में भी पंजाबी रैप का यह बेताज बादसाह अपने अलग अंदाज में बिना हिचकिचाए अपनी बात रख रहे है, जिनके लोग दिवाने है, इस गाने ने एक बार फिर से सिद्धु मूसेवाला को लोगो के दिलो में जिंदा कर दिया है। सिद्धु मूसेवाला के इस गाने में पंजाब का बहुत ही पुराना लेकिन वर्षो से चल रहा विवाद SYL की बात की गई है इसके साथ ही अविभाजित पंजाब, 1984 के सिख दंगे, सिख आतंकवाद, सिख कैदी और किसान आंदोलन के दौरान लाल किले पर सिख झंडा फहराने, बलविंदर जट्टाना के साथ इन मुद्दों का जिक्र है यह गाना कुछ ही घंटे में पूरी दुनिया में वायरल हो गया है।


गाने के बोल है कि हमें हरियाणा और हिमाचल दो. पानी की बात तो बाद में करेगें पहले हमें हमारा हक्क दो।  आपको बता दें कि 29 मई को पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में सिद्धु मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


क्या है SYL विवाद:


SYL यानी सतुलज-यमुना लिंक नहर योजना पंजाब और हरियाना का एक पानी विवाद योजना है जो पिछले चार दशक से एक सियासी मुद्दा बना हुआ है। 8 अप्रैल 1982 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने SYL नहर के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया था। यह पंजाब और हरियाना के राज्यों के बीच नदी जल बटवारे को परिभाषित करता है।


बता दें कि 1966 में जब हरियणा पंजाब से अलग हुआ तब से यह विवाद चल रहा है। दोनों राज्यों के बीच लंबे विवाद के बाद 1976 में इस जल विवाद को एक अंतिम रुप दिया गया था। 24 मार्च 1976 को केंद्र सरकार ने पंजाब के 7.2 MAF यानी मिलियन एकड़ फीट पानी में से 3.5 MAF हिस्सा हरियाणा को देने की अधिसूचना जारी की थी, जिसके बाद किसान फिर सड़क पर उतर आए थे।


इसके बाद 1981 में फिर समझौता हुआ और 8 अप्रेल 1982 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने SYL नहर का उद्घाटन किया। हालांकि, इसके बाद भी विवाद नहीं थमा और विवाद और भी बढता चला गया। उसके बाद फिर 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने एसएडी प्रमुख हरचंद सिंह लोंगोवाल से मुलाकात की थी और फिर एक नए न्यायाधिकरण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया गया पर समझौते के एक महीने बाद ही हरचंद सिंह लोंगोवाल को आतंकवादियो ने मार डाला, 1990 में नहर से जुड़े दो इंजिनीयर एमएल सेखरी और एक अधीक्षण अभियंता अवतार सिंह औलख को आतंकवादियो ने मार डाला। 1996 में हरियाणा सरकार ने पानी के चलते सुपरीम कोर्ट में दस्त दी जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब को एक साल में एसवाईएल बनाने का निर्देश दिया. 2004 पंजाब सरकार ने अपनी याचिका दायर की पर सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारीज कर दिया।


पंजाब इसका विरोध करता रहा है पर सुप्रीम कोर्ट ने हमेशा हरियणा के पक्ष में फैसला सुनाया है।


कौन है बलविंदर सिंह जट्टाना जिसका जिक्र किया गया गाने में:


आपको बता दे कि बलविंदर जट्टाना ने ही जगतार सिंह पंजोला, बलबीर सिंह फौजी और हरमीत सिंह भाऊवाल के साथ मिलकर चीफ इंजीनियर की हत्या की थी. जिसके बाद से रुकी SYL योजना आज तक शुरु नही हुई है। बता दें कि बलविंदर जट्टाना पंजाब पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया था।


 


Story You May Like