ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਦਾ ਹਲਕਾ ਪੂਰਬੀ ਦੇ ਇਲਾਕਾ ਟਿੱਬਾ ਰੋਡ 'ਚ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ , ਪੱਪੀ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ
राजस्थान में दिखे कश्मीर जैसे नजारे, सड़कों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर
नागौर (एकता): राजस्थान में उस समय कश्मीर जैसे नजारे देखने को मिले जब ओलावृष्टि के बाद हर तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आई। मीडिया सूत्रों के अनुसार नागौर जिले में एक घंटे की ओलावृष्टि के बाद शनिवार शाम राजस्थान कश्मीर जैसा दिखने लगा। गोट मांगलोद गांव में शनिवार शाम को करीब 1 घंटे के करीब जमकर बारिश हुई। खेतों में बर्फ की चादर बिछी।
बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश में मई तक मौसम के खराब रहने की चेतावनी जारी की है। अब हर दिन राजस्थान में मौसम करवट बदलता रहेगा। जानकारी के मुताबिक यहां मौसम ने लोगों को राहत दी वहीं एक शादी वाले घर को काफी नुकसान झेलना पड़ा। दरअसल गांव में एक शादी थी। लेकिन उससे पहले ही ओलावृष्टि होने से पूरी व्यवस्था बिगड़ गई।
बेटी की शादी थी और बरात आने वाली थी। बाराती सब सुरक्षित हैं, कोई जनहानि नहीं हुई। बता दें कि नागौर जिले में कई शादियां थी। लेकिन कल ओलावृष्टि और बारिश के कारण सब खराब हो गया। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।