The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

मिस राजस्थान 2023 के हुए ग्रैंड ऑडिशन, राजस्थानी छोरियां दिखाएंगी खूबसूरती का जलवा

जयपुर (एकता): राजस्थान में ब्यूटी पेजेंट के 25वें संस्करण में मिस राजस्थान 2023 के ग्रैंड ऑडिशन हुए। बता दें कि इस ऑडिशन में प्रदेश भर से कई लड़कियां अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार ऑडिशन में गर्ल्स में रंगीले राजस्थान की झलक देखने को मिली। रैंप पर पहुंचने से पहले गर्ल्स ने कहा कि मैं अब राजस्थान का नाम रोशन करूंगी। इसी सोच के साथ हाई म्यूजिक पर वो रैंप पर वॉक करते भी नजर आईं।


27


यह दूसरा और आखिरी ऑडिशन था, जिसमें 5,400 से ज्यादा गर्ल्स ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया। मिस राजस्थान ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। 25वें संस्करण में इंटरव्यू राउंड में 60 गर्ल्स को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। 6 अगस्त को बिरला ऑडिटोरियम में भव्य समारोह में मिस राजस्थान 2023 घोषित की जाएंगी। 

Story You May Like