The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

बारिश के बाद सड़क पर भरे पानी में बुजुर्ग दंपत्ति ने किया बिंदास डांस, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान

जोधपुर (एकता): आपने गर्मी, सर्दी चाहे बारिश हो शादी के कार्यक्रम में गए होंगे। अगर शादी के मौके पर बारिश हो जाए तो सबका मजा किरकिरा हो जाता है। दूल्हा और दुल्हन से लेकर शादी अटेंड करने वालों की भी हालत खराब रहती है। लेकिन शादी में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो किसी भी हाल में मस्त रहते हैं। जो हर किसी के चेहरे पर रौनक ला देते हैं। ऐसी ही शादी में डांस की एक वीडियो चर्चा का विषय बनी हैं।


3


सड़क पर पानी भरा होने के बावजूद किया बिंदास होकर रहे डांस


यह वीडियो राजस्थान में जमकर वायरल हो रही है। जिसमें एक बुजुर्ग दंपति ने बारिश के बाद जमकर पानी में डांस किया। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सब लोगों ने बुजुर्ग दंपति की तारीफ की। साथ ही खूब प्यार लुटाया। वीडियो ग्रामीण क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस वीडियो में शादी में घर के बाहर टेंट लगा है। पति- पत्नी डीजे पर राजस्थानी गाने की धुन पर खूब धमाल मचा रहे हैं। पति-पत्नी के डांस को देखकर मेहमान खुश हुए। ये वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है।


5

Story You May Like