The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

राजस्थान के कई जिलों में धूल भरी आंधी ने बरपाया कहर, 2 की मौ+त- 3 घायल

राजस्थान (एकता): राजस्थान के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला। तेज हवाओं के कारण कई लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। रविवार को तेज आंधी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिससे इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मौसम खराब के चलते 2 लोगों की मौत हुई है जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं।


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आंधी के कारण घर की दीवार गिरने से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। तेज हवाओं के कारण कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। इस मौसम ने सबकुछ तहस-नहस करके रख दिया। कोटा में 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार कोटा में राज्य का सबसे गर्म शहर है। आंधी चलने से दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

Story You May Like