The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

CM अशोक गहलोत ने चुनावों से पहले विकास कार्यों के वित्तीय प्रस्ताव को दी मंजूरी

 


जयपुर (एकता): राजस्थान में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां अपने विकास कार्यों को तेजी से कर रहीं हैं। बता दें कि राजस्थान की गहलोत सरकार श्रद्धालुओं को कई प्रकार की सौगातें दे रही हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह लोगों को धार्मिक यात्राएं करवाने के लिए सहूलियत दे रही हैं। 


गहलोत सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में जुटी हुई हैं। उन्होंने जयपुर के गलता पीठ मंदिर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन विकास कार्यों पर 35 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने साल 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी। गहलोत ने रविवार को दूदू के श्रद्धालुओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 1200 श्रद्धालुओं को स्पेशल ट्रेन से यात्रा कराना काफी बड़ी पहल है।

Story You May Like