The Summer News
×
Saturday, 11 May 2024

आसाराम के काल कोठरी में 10 साल हुए पूरे, जानिए कौन है उनके 10 हजार करोड़ के साम्राज्य की 'मालकिन'

नई दिल्ली (एकता): एक समय था जब इस आसाराम के दरबार में बड़ी-बड़ी हस्तियां हाजिरी लगाती थीं। लेकिन 2013 में रेप के मामले में फंसने के बाद उनके अच्छे दिन नहीं रहे। आसाराम को उन्होंने अर्श से फर्श पर ला दिया। बता दें कि आसाराम बापू को राजस्थान की जोधपुर की काल कोठरी में बंद हुए 10 साल पूरे हो गए हैं। आसुमल थाउमल हरपलानी उर्फ आसाराम नाबालिग लड़की से रे+प के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। उन्होंने अपने काले धंधे से करोड़ों का साम्राज्य बनाया। उनके साथ उनका बेटा नारायण साईं भी जेल में बंद है। है। दोनों पर ही महिलाओं और बच्चियों से दुष्क+र्म और बच्चों की ह#त्या के आरोप लगे हैं। जब आसाराम जेल जाने लगे थे तो उन्होंने अपने साम्राज्य को संभालने का जिम्मा भारती देवी को दिया था। उसने ही उनका कारोबार संभाला हुआ है। हालांकि आसाराम की संपत्ति करीब 10 हजार करोड़ रुपए के लगभग है।


16


जानिए कौन है भारती देवी
बता दें कि भारती देवी ही आसाराम की बेटी हैं। कई भक्त उन्हें 'भारतीश्री' के नाम से जानते हैं। दरअसल पिता और भाई के जेल जाने के बाद उसने ही ट्रस्ट की जिम्मेदारी उठाई हुई है। वह सारे आश्रम की देखरेख कर रही है। अभी उसकी उम्र 44 साल है। वह भक्तों को कभी सफेद चोले में तो कभी पूरे श्रृंगार में प्रवचन देती हैं।


18



10 हजार करोड़ रुपए की मालकिन है भारती देवी

आपको जानकर हैरानी होगी कि आसाराम ने दुनिया में अपना काफी नाम कमाया हुआ था। उसके देशभर में 400 से ज्यादा आश्रम हैं। 1500 से ज्यादा सेवा समितियां, बाल संस्कार और 40 गुरुकुल। इन सभी संपत्तियों की मालकिन सिर्फ भारती देवी ही है। उसने साल 2018 में जब आसाराम बापू पहले रे@प केस में आरोपी साबित हुए तो उनकी बेटी ने उन्हें बुलाना बंद कर दिया था। उसने साफ इंकार कर दिया था कि उनका अपने पिता की संपत्ति से कोई लेना-देना नहीं है।


भारती ने पति से तलाक के बाद संभाला कारोबार
भारती देवी ने आश्रम में ही दीक्षा ली और पिता के साथ छोड़ी उम्र से प्रवचन में रूची लेने लग गई। साल 1997 में भारती की शादी एक डॉक्टर से हुई, लेकिन दोनों के बीच रिश्ता ज्यादा देर तक टिका नहीं। उसके बाद भारती ने पिता के कारोबार को संभालने की कोशिश की।


भारती देवी पर भी लगे थे गंभीर आरोप
पिता और भाई की तरह उस पर भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारती ही आश्रम तक लड़कियों को लेकर आती थी। वह अपने पिता के साथ इस धं+धे में शामिल थी। आसाराम के ही एक शिष्य ने भारती देवी पर लड़कियों को आश्रम तक भेजने के आरोप लगाए थे। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी, लेकिन बाद में सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया गया था।


आसाराम ने मरम्मत से लेकर तांगा चलाने का किया काम
बता दें कि उन्होंने अपने समय में काफी संघर्ष भी किया। शुरुआत में आसाराम ने मरम्मत से लेकर तांगा चलाने तक का काम किया। वह तीसरी क्लास तक ही पढ़े थे। देखते ही देखते वह आसुमल से आसाराम बन गए।



आसाराम बापू को जेल में क्यों डाला गया?
बता दें कि आसाराम बापू को अप्रैल 2018 में जोधपुर की अदालत ने किशोरी से दुष्क$र्म का दोषी ठहराया। उन्होंने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं 30 जनवरी 2023 गांधीनगर की अदालत ने आसाराम को सूरत की शिष्या से भी रे#प का दोषी ठहराया था। आज कई सालों से काल कोठरी में बेद हैं।


17


आसाराम बापू कब से जेल में बंद है?
आसाराम बापू 2013 से ही जोधपुर की जेल में बंद है। सेशन कोर्ट ने सबूतों के अभाव में 6 लोगों को बरी किया।


आसाराम बापू के कितने आश्रम है?
देशभर में 400 से ज्यादा आसाराम बापू के आश्रम हैं। 1500 से ज्यादा सेवा समितियां और 17 हजार से ज्यादा बाल संस्कार केंद्र हैं। उनके 40 से ज्यादा गुरुकुल भी हैं। उनके प्रति भक्तों में गहरी आस्था है।


 

Story You May Like