ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਦਾ ਹਲਕਾ ਪੂਰਬੀ ਦੇ ਇਲਾਕਾ ਟਿੱਬਾ ਰੋਡ 'ਚ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ , ਪੱਪੀ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ
महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार के खिलाफ थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन, 22 दिन से धरना जारी
भरतपुर (एकता): राजस्थान के भरतपुर में महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने थाली बजाकर विरोध किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार 3 मांगों को लेकर 22 दिन से धरना जारी है। बता दें कि सरकार को जगाने के लिए महिला स्वास्थ्य कर्मी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। उनका कहना है कि परिवार का पालन पोषण नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते थाली बजाकर प्रदर्शन किया गया है।
हमारी मुख्य मांग 2800 से बढ़ाकर 3600 ग्रेड पे करने की है, लेकिन सरकार हमारी सुन नहीं रही। उन्होंने कहा कि हमारे धरने को 22 दिन हो गए हैं, लेकिन वह हमारी ओर ध्यान नहीं दे रही।