The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

14 मई को राजस्थान दौरे पर आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुष्कर (एकता): राजस्थान के पुष्कर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 14 मई को दौरे पर रहेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुष्कर में प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं। बता दें कि हैं। शुक्रवार को वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर ने अस्थाई हेलीपैड पर लैंडिंग कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


इस मौके पर उपखंड अधिकारी निखिल कुमार पोद्दार कार्यक्रम का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति 14 मई को सुबह 10 बजे के आसपास हेलीपैड पहुंचेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी आएंगी। जानकारी के मुताबिक अजमेर पहुंचे उपराष्ट्रपति सबसे पहले ब्रह्मा जी के मंदिर जाएंगे।


अधिकारियों ने सभी रूटों और जगहों का जायजा लिया, जहां-जहां वह रूकेंगे। उपराष्ट्रपति की यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, पार्किंग सहित सभी आवश्यक इंतजाम कराने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। हर वाहन की चेकिंग की जाएगी। पुलिस को जगह-जगह तैनात किया जाएगा।

Story You May Like