The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

राजस्थान में अनोखी शादी: दूल्हे ने दो दुल्हनों से रचाई शादी, देखने उमड़े लोग

 


बांसवाड़ा (एकता): राजस्थान में यूं तो अनोखी शादियां देखने को मिलती रहती हैं। लेकिन ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि शादी में एक दूल्हे के साथ दो दुल्हनों ने सात फेरे लिए। मीडिया सूत्रों के अनुसार ये अनोखी शादी बांसवाड़ा में देखने को मिली। दूल्हे ने पूरे रीति-रिवाजों से दोनों के साथ शादी की। बताया जा रहा है कि गांव में नातरा प्रथा के दौरान कोई भी लड़का-लड़की अपने मां-बाप से बिना मंजूरी लिए शादी कर लेते हैं। वहीं इस नातरा प्रथा को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। शिक्षा के साथ-साथ इस प्रथा का चलन धीरे-धीरे कम हो रहा है।


सूत्रों के अनुसार साल 2002 में दूल्हा जब 13 साल का था तब उसने एक लड़की से नातरा (एक प्रथा) कर लिया था। इसके बाद उसने 2014 में फिर उसने एक और लड़की से भी नातरा किया। नाबालिग होने के कारण वह सामाजिक रीति-रिवाज से शादी नहीं कर पाया था। अब बालिग होने पर उसने दोनों से शादी की। हैरानी की बात यह है कि इस शादी में उनके बच्चे भी शामिल हुए। दोनों बच्चे अपने पिता की शादी में शामिल हुए। इस अनोखी शादी को देखने आस-पास के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।


 

Story You May Like