The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

राजस्थान में अनोखी शादी, ट्रैक्टर चलाकर बारातियों सहित दूल्हा पहुंचा ससुराल

बाड़मेर (एकता): आपने बहुत सारी शादियां देखी होगी लेकिन यह शादी देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल राजस्थान की शादियां अकसर सुर्खियों में रहती हैं। शादियों में नए ट्रेंड का क्रेज बढ़ रहा है। लेकिन इस बार ये शादी आपको हैरान कर देगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रदेश के बाड़मेर जिले में यह शादी हुई है। यह शादी किसान के बेटे की हुई। जिसमें अनोखी बारात निकली।

14



आपको जानकर हैरानी होगी कि बारात में न कोई बैंड-बाजा, न कोई रथ। बस ट्रैक्टर पर दूल्हे की बारात निकली। जिसमें 51 ट्रैक्टर पर सभी लोग मौजूद थे। इतना ही नहीं दूल्हा खुद ट्रैक्टर चलाकर ससुराल पहुंचा। हर तरफ यहीं इसी शादी की चर्चा हो रही है। सब लोग किसान के बेटे की तारीफ कर रहे हैं। बारात में शामिल 51 ट्रैक्टरों काफिला करीब 1 किलोमीटर लंबा था। सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोगों का इस अनोखी बारात को देखने के लिए तांता लग गया।

Story You May Like