The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने CM गहलोत पर की विवादित टिप्पणी, जानिए क्या कहा

राजस्थान (एकता): केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर विवादित टिप्पणी की। मीडिया सूत्रों के अनुसार शेखावत ने गहलोत की तुलना राजनीति के रावण से कर दी। बता दें कि केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत चित्तौड़गढ़ में बीजेपी की जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।


जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में रामराज्य की स्थापना करनी है तो राजनीति के रावण गहलोत की विदाई करनी होगी। अब गजेन्द्र सिंह शेखावत के बयान पर अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई है।


हनुमानगढ़ के रावतसर दौरे के दौरान उन्होंने उनकी टिप्पणी का जवाब दिया और कहा कि मुझे रावण कहे कोई बात नहीं, मैं उनको राम कहूंगा। बस वो पीड़ितों की राशि लौटा दें। गहलोत ने कहा कि जितना भ्रष्टाचार उन्हें अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। गहलोत ने कहा कि अगर भाजपा मुझपर पत्थर फेंकेंगी तो मैं उन पत्थरों से जनता के लिए घर बनाऊंगा। बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है। 

Story You May Like