The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़े में उमड़े हजारों लोग, सिर पर कलश रख एक किलोमीटर तक पैदल चली महिलाएं

दौसा (एकता): राजस्थान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़ा पर अनोखी शोभायात्रा निकाली गई। बता दें कि महिलाओं ने सिर पर कलश रख एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में हिस्सा लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार दौसा जिला मुख्यालय पर ब्राह्मण समाज के सौजन्य द्वारा यात्रा के साथ बेहद आकर्षक लवाजमे में गाजे-बाजे और परशुराम के रथ में झांकियां पर निकाली गई। इस यात्रा को देखने कई लोग उमड़े।


पूरे शहर में कौतूहल बना रहा। सोमनाथ मंदिर से चाणक्य छात्रावास तक यह शोभायात्रा निकाली गई। हजारों लोगों ने परिवार सहित हिस्सा भी लिया। शोभा यात्रा के स्वागत के लिए शहर में दर्जनों वेलकम गेट लगाए गए, जबकि कई जगह खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई। सभी पार्षदों का पुष्प वर्षा के साथ बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शोभायात्रा के चाणक्य छात्रावास में पहुंचने पर परशुराम भगवान की महाआरती के दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने चाणक्य छात्रावास के विकास के लिए 21 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।

Story You May Like