The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

गंगा दशहरा पर ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

धौलपुर (एकता): राजस्थान के धौलपुर जिले में ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बता दें कि हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर गंगा दशहरा का पर्व मनाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार गंगा दशहरा पर मचकुंड सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई गई।


जानकारी के मुताबिक सभी भक्त मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दान करते हैं। वहीं दूसरी ओर पर्व को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए थे। ये पर्व इसलिए मनाया जाता है कि इसी दिन गंगा जी का अवतरण हुआ था। तभी से लोग इस दिन गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं और मनोकामना करते हैं।


त्योहार पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी। सूर्य देव को अर्घ्य देकर लोगों ने पंडितों और साधुओं को आटा, चावल, उड़द, गुड़, शरबत आदि श्रद्धानुसार दान दिया। सात ही परिवार के लिए सुख-समृद्धि की दुआ मांगी।

Story You May Like