The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

इस महिला ने ईमानदारी की पेश की ऐसी मिसाल, जिसे पढ़कर आप रह जाएंगे हैरान

 


सीकर (एकता): आज के कलयुग दौर में कई अच्छे और ईमानदार लोग भी जिंदा हैं जिनकी बदौलत यह समाज आगे बढ़ रहा है। ऐसी ही एक ईमानदारी की मिसाल राजस्थान के सीकर जिले में एक महिला प्रेम देवी जाट ने पेश की। मीडिया सूत्रों के अनुसार महिला को एक बैंक के बाहर 25 हजार की नगद राशि मिली। इस राशि को देख उसका मन फिसला नहीं बल्कि उसने ईमानदारी के तहत राशि बैंक में जाकर वापस लौटाई। जानकारी के मुताबिक महिला ने बताया कि जब वह बैंक से बाहर निकली तो उसे 25,000 रुपए पड़े हुए मिले। इतने रुपए देखकर भी महिला का ईमान नहीं डोला। जब वह बैंक कर्मचारियों को राशि देने पहुंची तो उन्होंने महिला का धन्यवाद किया और उनकी ईमानदारी की दात दी।

Story You May Like