The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

पानी पर तैरता है राजस्थान का ये अनोखा महल, सुंदरता को निहारने दूर-दूर से आते हैं पर्यटक (देखें तस्वीरें)

जयपुर (एकता): राजस्थान घूमने के लिए सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां मशहूर किले, महल और झीलें देखने लायक हैं। बहुत से सैलानी राजस्थान की खूबसूरती देखने के लिए यहां आते हैं। कई लोग गर्मियों का ट्रिप बनाकर अपनी फैमिली, दोस्तों या कपल आते हैं। यहां देखने लायक बहुत सी जगह हैं। राजस्थान के इतिहास को समेटे हुए एक खूबसूरत जगह है, जिसका नाम है जल महल। जो सबसे मशहूर जगह है। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।


20


राजस्थान की विरासत दुनिया में एक अलग ही पहचान रखती है। अब हम बात करते हैं यहां के 300 साल पुराने महल की। 300 साल पहले आमेर के महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय द्वारा सन 1799 में बनवाया गया था। जल में बने इस महल को कई नाम से पुकारा जाता है। वह सोच में पड़े हुए हैं कि उस जमाने में लोग के घर का निर्माण नहीं कर पाते थे तो ऐसे में इस महल का इतने समय तक टिके रहना कैसे संभव है।

23

300 साल से पानी में रहने के बावजूद भी महल में कोई नुकसान नहीं हुआ। यह महल अपनी खासियत खूबसूरती के कारण पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है।

21


महल की सुदंरता के अलावा आप यहां पर बने हैंगिग गार्डन की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठा सकते हैं। रात के समय इस महल की खूबसूरती ओर भी बढ़ जाती है। राजा अक्सर नाव में बैठ इसकी सैर किया करते थे। राजा सवाई जयसिंह ने झील के बीचों-बीच महल बनाने का फैसला किया ताकि वह अश्वमेघ यज्ञ के बाद अपनी रानी और पंडितों के साथ झील के मध्य में शाही स्नान कर सके। झील के बीच पांच मंज़िला इमारत है जिसकी 4 मंजिल पानी के अंदर बनी हैं और एक पानी के ऊपर नजर आती है।

22


Story You May Like