The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

दोनों पुल 3 साल के निर्धारित समय के अंदर मुकम्मल करने का लक्ष्य

चंडीगढ़, 22 मार्च : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगातार कार्यशील है। यह जानकारी देते हुए पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि बठिंडा शहर के अंदर के यातायात को और सचारू बनाने के लिए 88.94 करोड़ की लागत से दो रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।  

आज विधान सभा सत्र के दौरान विधायक जगरूप सिंह गिल द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि जनता नगर बठिंडा में बनाए जाने वाले रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण पर 50.86 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज का कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट उपबंध के अनुसार शुरू कर 3 सालों के अंदर मुकम्मल किया जाएगा। मुलतानिया ब्रिज सम्बन्धी जानकारी देते हुए हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि इस ब्रिज के प्रस्ताव को जाँचने व पड़तालने सम्बन्धी 3 निगरान इंजीनियरों की समिति बनाई गई थी, जिनकी रिपोर्ट मिलने के बाद में यह प्रोजैक्ट सरकार के विचार अधीन है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस ब्रिज का निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह ब्रिज 38.08 करोड़ रुपए की लागत से 3 सालों के निर्धारित समय के अंदर बनाया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री ने आगे बताया कि इन पुलों के निर्माण के दौरान यातायात को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जाएंगे और लोगों को कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान यातायात को अमरपुरा बस्ती और बठिंडा बादल घुद्दा रोड पर बने रेलवे ओवर ब्रिजों के द्वारा चलता रखा जाएगा।  

Story You May Like