The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

मुख्यमंत्री गहलोत पर शेखावत की विवादित टिप्पणी भारी पड़ी, जाड़ावत ने दिया ये बयान

राजस्थान (सोनम मल्होत्रा) – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की विवादित टिप्पणी भारी पड़ी है। गजेन्द्र शेखावत ने अशोक गहलोत की तुलना 'राजनीति का रावण' की। यह बात केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत ने चित्तौड़गढ़ में बीजेपी की जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कही थी। जिस के बाद वह काफी चरचा में आ गए है। उन्होनें कहा कि अगर प्रदेश में रामराज्य की स्थापना करनी है तो राजनीति के रावण गहलोत की विदाई करनी होगी। इस विवादित बियान के ऊपर अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होनें कहा कि भले ही मुझे कोई मुझे  रावण कहे, मैं उनको राम ही कहूंगा।


गहलोत ने कहा कि जितना भ्रष्टाचार उन्हें अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। गहलोत ने कहा कि अगर भाजपा मुझपर पत्थर फेंकेंगी तो मैं उन पत्थरों से जनता के लिए घर बनाऊंगा। बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है। बतां दें की इस बयानबाजी को लेकर अब उनके खिलाफ चित्तौड़गढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। सुरेंद्र सिंह जाड़ावत बीजेपी की तरफ से एक सभा आयोजित की गई थी। उस दौरान उसमें गजेन्द्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप में सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच पर उपस्थित अन्य नेताओं ने भी उनका समर्थन किया। एफआईआर में यह भी कहा गया कि यह कि उन्होंने सार्वजनिक मंच से राजस्थान सरकार एवं राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ झूठे तथ्य प्रकट कर समाज में सरकार के प्रति घृणा और अवमान कारित कर राजद्रोह का अपराध कारित किया है। मुख्यमंत्री के खिलाफ गलत और भ्रामक तथ्य आमजन के सामने रखकर भड़काने का प्रयास किया है।

Story You May Like