The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

लुटेरी दुल्हन का कारनामा: 7 फेरे लेने के बाद हुई फरार, दूल्हा लगा रहा थानों के चक्कर

भरतपुर (एकता): राजस्थान के भरतपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के फेरे लेने के बाद लुटेरी दुल्हन फरार हो गई। बता दें कि अब दूल्हा थाने के चक्कर लगा रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार युवक ने 2 लाख रुपए देकर महिला से शादी की थी। लेकिन दुल्हन शादी की रात ही फरार हो गई। युवक ने पुलिस में FIR दर्ज कराई है। पीड़ित युवक व्यापारी है। उसके दोस्त ने ही उसकी करीब 1 महीने पहले इंदौर की लड़की से पैसों के लिए शादी करवाई थी।


उन्होंने पीड़ित युवक से डिमांड कि वह लड़की वालों को 2 लाख रुपए देगा, जिसके बाद वह दोनों की शादी कर देंगे। 1 लाख रुपए शादी से पहले और बाकी के बाद में देने होंगे। जिसके बाद पंडित को बुलाकर पीड़ित युवक की लड़की से शादी करा दी गई। युवक उसे घर ले आया। लेकिन वह आधीर रात को ही छत से कूदकर फरार हो गई। जब इस बात का पता युवक को लगा तो वह हैरान रह गया। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

Story You May Like