The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

राजस्थान पहुंचीं प्रियंका गांधी जंगल सफारी कर ले रही आनंद, जगह-जगह पुलिस हुई तैनात

राजस्थान (सोनम मल्होत्रा) – बीतें दिन प्रियंका गांधी राजस्थान पहुंची, वहां से वह जयपुर रुकी हैं। बतां दें कि प्रियंका रणथम्भौर स्थित एक होटल में रूकी हुई हैं। इसके दौरान ही प्रियंका गांधी राजस्थान घूम रही हैं। वह जंगल सफारी करेंगी और टाइगर को देख कर आनंद लेगी। प्रियंका गांधी वाड्रा अपने निजी कार्यक्रम के तहत रणथम्भौर दौरे पर पहुंची हैं। बता दें कि प्रियका अपने परिवार के सदस्यों के साथ और कुछ दोस्तों के साथ जयपुर में रूकी हुई है।  


भारी सुरक्षा के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा को होटल पहुंचाया गया। सुरक्षा से होटल के आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।  सूत्रों से मिली जानकारी के दौरान कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन लगाने की बात चुनाव के दौरान कहने के बाद कांग्रेस पर बीजेपी लगातार आक्रामक कर रही है। प्रियंका को काले झंडे दिखाए जाने की संभावनाओं के भी इनपुट्स हैं ऐस लिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।


 

Story You May Like