ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਦਾ ਹਲਕਾ ਪੂਰਬੀ ਦੇ ਇਲਾਕਾ ਟਿੱਬਾ ਰੋਡ 'ਚ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ , ਪੱਪੀ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ
राजस्थान के माधोपुर जिले को जल्द मिलेगी इस परियोजना की सौगात, 581 गांवों की जनता को होगा फायदा
माधोपुर (एकता): राजस्थान के माधोपुर जिले को जल्द ही चंबल परियोजना की सौगात मिलने जा रही है। इस परियोजना से 581 गांवों के लोगों को फायदा पहुंचेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार 2 महीने के बाद चंबल परियोजना पर काम शुरू होगा। जिस पर करीब 4623 करोड़ रुपए खर्च होंगे। गुरुवार को सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने चंबल परियोजना का शुभारंभ किया। लोगों ने इस दौरान पानी में जश्न मनाया। सांसद ने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने पर जनता को काफी लाभ मिलेगा।