The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

जानिए राजस्थान के इमरान खान देश में 'एप गुरु' के नाम से कैसे हुए प्रसिद्ध, PM मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

अलवर (एकता): दुनिया में कुछ भी आसान नहीं है और कुछ मुश्किल भी नहीं। मंजिलें उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। ऐसा ही कुछ राजस्थान के अलवर के मालाखेड़ा के इमरान खान ने कर दिखाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इमरान खान देश में एप गुरु के नाम काफी चर्चा में हैं। बता दें कि रविवार को एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां मन की बात के 100वें एपिसोड पर पहुंचे वहीं इमरान ने भी 100 एप बना लिए, जिसके 3 करोड़ यूजर भी हो गए हैं।


खास बात यह है कि मोदी ने अलवर के इसी एप गुरु का लंदन में पहले भी जिक्र किया था, जिसके बाद इमरान को काफी कामयाबी मिली। इमरान ने कहा हालांकि मैं पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र की ऐप बना रहा था, लेकिन सबसे ज्यादा इस क्षेत्र में काम करने के लिए मुझे प्रधानमंत्री ने प्रेरणा दी। इमरान ने कहा कि मन की बात में उन्होंने जमीन से जुड़े हुए लोगों को आम पब्लिक के सामने लाकर उनकी खासियत रखी। उनकी सोच यह है कि चाहे बच्चा गरीब हो या अमीर, सबके पढ़ाई के काम आते हैं।


आज हर बच्चे और परिवार के हाथ में मोबाइल हैं। सभी को फायदा मिल रहा है। ऐसे में शिक्षा के रूप में यह ऐप बहुत लाभदायक है। इसके अलावा हर कक्षा वाइज ऐप हैं, जो हर कक्षा के छात्रों को इसका फायदा होगा। कोविड लॉकडाउन के समय से ही ऑनलाइन एप्स की बहुत ज्यादा जरूरत का एहसास हुआ था। अब इन एप्स के प्रति छात्राओं का रुझान बढ़ता जा रहा है। यूजर भी लगातार बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लंदन में 60 हजार लोगों के सामने कहा था कि भारत के गांवों में एप गुरु इमरान खान बसते हैं। इसके बाद इन्हें देश भर में कई जगह सम्मानित किया गया। इमरान ने कहा कि जब वह पहली बार पीएम से मिले तो उन्हें ऐसा नहीं लगा कि वह मोदी जी से मिल रहे हैं।


उन्होंने इन एप्स के बारे में काफी उत्साह वर्धन किया था। अलवर के मोहम्मद इमरान मालाखेड़ा क्षेत्र के खारडा गांव में पैदा हुए। वह गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। जब उन्होंने पढ़ाई शुरू की थी, तो गांव में बिजली भी नहीं थी और लालटेन की रोशनी में पढ़कर शिक्षा ग्रहण की। साल 2011 में स्कूल की वेबसाइट बनाने का काम शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने एकता प्रोजेक्ट शुरू किया। इसके बाद उन्होंने मोबाइल एप्स बनाना शुरू किया। जिसके बाद उन्हें काफी तरक्की मिलती गई। आज वह काफी फेमस हो गए हैं। हर तरफ उनकी चर्चा चलती है।

Story You May Like