The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

मैहर मां शारदा देवी मंदिर में नतमस्तक हुए राजस्थान के पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट

सतना (एकता): राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधायक सचिन पायलट ने मैहर मां शारदा देवी दरबार में माथा टेका। मीडिया सूत्रों के अनुसार पायलट ने रविवार शाम मैहर पहुंचकर मां शारदा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इतना ही नहीं उन्होंने मां शारदा की आरती भी उतारी। बता दें कि सचिन पायलट इससे पहले जबलपुर पहुंचे। उन्होंने राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के घर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।


                                             2


जानकारी के मुताबिक उनके साथ पूर्व मंत्री और विधायक तरुण भनोट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह, सहित तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैहर के पदाधिकारियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।


 

Story You May Like