ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਦਾ ਹਲਕਾ ਪੂਰਬੀ ਦੇ ਇਲਾਕਾ ਟਿੱਬਾ ਰੋਡ 'ਚ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ , ਪੱਪੀ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ
CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट की फिर हुई दोस्ती, बोले- मिलकर लड़ेंगे चुनाव
जयपुर (एकता): लंबे समय के बाद अशोक गहलोत और सचिन पायलट फिर एक साथ नजर आए। दरअसल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच काफी समय से घमा+सान जारी था लकिन अब उनके बीच सुलह हो गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार (29 मई) को दोनों एक साथ मैदान में नजर आए। बता दें कि छह महीने में दूसरी बार दोनों के बीच दोस्ती हुई। वह 29 नवंबर के बाद 29 मई को मिले।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने गहलोत और पायलट के साथ 4 घंटे तक लंबी बातचीत की। इसके बाद ही दोनों नेताओं ने फैसला किया कि वे एक साथ मिलकर राजस्थान का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। खास बात यह है कि केसी वेणुगोपाल बैठक के बाद गहलोत और पायलट को साथ में बाहर लेकर आए। उन्होंने सबके सामने कहा कि अब सब कुछ ठीक है। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे।