The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

भाविनी भार्गव ने ऑस्ट्रेलिया में रोशन किया राजस्थान का नाम, इस यूनिवर्सिटी से मिली 70 लाख की स्कॉलरशिप

जयपुर (एकता): कहते हैं कुछ कर गुजरने का हौसला ही इंसान को हर मुश्किल से ऊपर उठाता है। ऐसा ही कुछ राजस्थान की बेटी भाविनी भार्गव ने कर दिखाया। उसने ऑस्ट्रेलिया में अपने प्रदेश का नाम रोशन किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार गांवों की लड़कियों को खेलों के बारे में जागरूक करने तथा स्पोर्ट्स व एकेडमिक अचीवमेंट्स के आधार पर इस स्कॉलरशिप के लिए भाविनी का चयन किया गया। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय स्टूडेंट्स को अपने काम से मोटिवेट करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भाविनी भार्गव को भारत और ऑस्ट्रेलिया में एजुकेशन कोलोब्रेशन के लिए कई खिलाड़ियों को चुना है। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया की विश्व प्रसिद्ध डीकिन यूनिवर्सिटी की ओर से भाविनी भार्गव को 70 लाख रुपए की डीकिन राजस्थान रॉयल्स 100% वाइस चांसलर्स स्कॉलरशिप दी गई है। 


9


भाविनी उम्मीद करती है कि वह स्टडी के लिए विदेश जाने वाले भारतीय स्टूडेंट्स दुनियाभर में अपनी उपलब्धियों से देश का नाम रोशन करें। भाविनी भार्गव बैचलर इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट का कोर्स कर रही हैं। जयपुर की भाविनी भार्गव सहित सिर्फ दो स्टूडेंट्स का चयन किया गया। बताया जा रहा है कि भाविनी जयपुर के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पुनीत भार्गव की बेटी है। वह पढ़ने में काफी होशियार है। भाविनी क्रिकेट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स व साइक्लिंग के कई नेशनल टूर्नामेंट खेल चुकी हैं।


बता दें कि राजस्थान के एनजीओ वसुधा जन विकास संस्थान के 'आओ गांव से जुड़ें' प्रोजेक्ट के तहत इंटर्नशिप के दौरान भाविनी भार्गव ने कई खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्हें सही ज्ञान दिया। भाविनी ने इंग्लिश पोएम बुक 'अनहियर्ड' लिखी है। वह अमेजन की बेस्ट सेलिंग बुक राइटर के नाम से मशहूर है। इसके साथ ही ऑल इंडिया डॉक्टर्स स्पोर्ट्स ट्रीटमेंट टेबिल्टन ऑफ इंडिया ने भी राजस्थान की बेटी को पोएम को अपने थीम पेज पर लिया। भाविनी की इस मेहनत से परिवार के साथ-साथ प्रदेश के लोग भी काफी खुश हैं। वह गर्व महसूस कर रहे हैं। 

Story You May Like