The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

डॉक्टर की एक गलती और व्यक्ति का जीवन समाप्त, राजस्थान में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला

राजस्थान (सोनम मल्होत्रा) – कहते हैं कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। अगर भगवान मानें जाने वाले डॉक्टर से थोडी सी भी गलती हो जाए तो बहुत बढ़ा नुकसान हो सकता हैं। ऐसा ही मामला राजस्थान के एक प्राइवेट अस्पताल से आया हैं। डॉक्टर की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया। डॉक्टर ने एक महिला मरीज की सर्जरी के दौरान उसके पेट में कैंची छोड़ दी। लापरवाही के इस मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक प्राइवेट अस्पताल के उन डॉक्टर्स पर अस्पताल प्रशासन की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।  


इसके साथ ही बता दें कि राजधानी के चलते एक महिला मरीज की जान पर बन आई। बीते दिनों उक्त प्राइवेट अस्पताल में तिल्ली बढ़ने का ऑपरेशन कराया था। सर्जरी के दौरान उसके पेट में डॉक्टरों ने सर्जिकल उपकरण मेटल की कैंची छोड़ दी। एक्स-रे कराने पर मरीज के पेट में कैंची नजर आई। इस पर सर्जरी यूनिट की हेड डॉक्टर शालू गुप्ता ने देर रात ऑपरेशन करते हुए कैंची को बाहर निकाला। मरीज अब ठीक है जल्द उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।  मामला संज्ञान में आने के बाद अब जांच की जाने की बात कही है। 

Story You May Like