The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

मालपुरा हिंसा-झड़प में 30 आरोपियों को लिया हिरासत में, धारा-144 लागू

टोंक (एकता): राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा हिंसा-झड़प में 30 आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को तेज बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि बात पथराव तक आ पहुंची। जिसमें करीब 20 लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं इस घटना में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। लोगों का आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घरों में घुसकर मारपीट और लूटपाट की। फिलहाल इस विवाद के बाद मालपुरा में धारा- 144 लागू की गई है। मौके पर स्थिति स्थिर बनी हुई है। बता दें कि यह दो समुदायों में किसी बात को लेकर झगड़े की घटना थी। घटना के बाद रेंज आईजी और संभागीय आयुक्त बीएल ने मालपुरा पंहुचकर घटनास्थल का दौरा किया। मौके पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है।


जानिए पूरा मामला ? 


जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक बाइकों से बार-बार तेज रफ्तार में चक्कर काट रहे थे। जब दूसरे समुदाय के लोगों ने अपने घरों के बाहर बच्चे होने के कारण उन युवकों को चक्कर लगाने से रोका तो आरोपियों उनके साथ गलत हरकत करने लगे। वह लाठी-डंडों से लैस होकर आए और नाथू गुर्जर और उसके परिवार पर घर में घुसकर हमला किया। इससे गुस्साए लोगों ने आरोपियों पर पत्थराव किया।  दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें कई लोग घायल हुए।

Story You May Like