ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਦਾ ਹਲਕਾ ਪੂਰਬੀ ਦੇ ਇਲਾਕਾ ਟਿੱਬਾ ਰੋਡ 'ਚ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ , ਪੱਪੀ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ
बिट्टू के नामांकन के दौरान उनके साथ गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री,पंजाब प्रभारी विजय रुपाणी व केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी होंगें
लुधियाना 9 मई (दलजीत विक्की) भाजपा लोक सभा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू कल सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र भरने के लिए गुलमोहर होटल भारत नगर चौक से आपने साथियों सहित जिलाधीश कार्यालय जाएंगे।उनके साथ गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रुपाणी,केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी आदि गणमान्य व्यक्तियों का काफिला भी साथ चलेगा। उक्त शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहे।रजनीश धीमान ने कहा कि आज पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है।
देशवासी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखने को उत्सुक है।वही पंजाब में भी भाजपा का आधार अब मजबूत हो गया है।पूरे महानगर में लोग इस बार भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू को भारी मतों से जिताने हेतु लालयित दिख रहे हैं। पंजाब की युवा शक्ति को अब पता लग चुका है कि पंजाब का विकास भाजपा के राज में हो सकता है।इस लिए इस बार युवा शक्ति ने 13 सीटों पर भाजपा को विजय बनाने हेतु कमर कस ली है और कल सैकड़ो की तादाद में युवा मोर्चा भी रवनीत सिंह बिट्टू के साथ नामांकन पत्र भरने हेतु साथ चलेंगे।