The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

हरियाणा के लिए खास रहा Teachers' Day, शिक्षक सत्यपाल सिंह को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया गया सम्मानित

हरियाणा (एकता): भारत में हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। आज देशभर से कई शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्ड-2023 के लिए चुना गया। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से सम्मानित किया गया। लेकिन हरियाणा के रेवाड़ी जिले में टीचर्स डे बहुत खास रहा। क्योंकि गांव बुड़ौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के साइंस टीचर सत्यपाल सिंह इकलौते ऐसे शिक्षक हैं, जिन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया। बता दें कि नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। इससे पहले उन्हें साल 2021 में राज्य शिक्षक का भी पुरस्कार मिल चुका है।


40


सत्यपाल सिंह विज्ञान शिक्षक से कहीं ज्यादा बढ़कर


मीडिया सूत्रों के अनुसार जब उनकी साल 2002 में पहली पोस्टिंग हुई थी। उस समय स्कूल की प्रयोगशाला काफी खराब थी। उन्होंने अपनी कोशिशों से प्रयोगशाला को श्रेष्ठ बनाया और ज्यादा क्लासें लगाकर स्टूडेंट को विज्ञान विषय का ज्ञान दिया। रेवाड़ी के ही गांव प्राणपुरा स्कूल में पोस्टिंग के दौरान भी उन्होंने वहां की लैब को बेहतर बनाया।


30


विद्यार्थियों के लिए भी लिख चुके हैं किताबें   


बता दें कि वह तीसरी से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए किताबें भी लिख चुके हैं। उन्होंने छठी से आठवीं तक की विज्ञान मॉड्यूल की किताब लिखी जो छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी फायदेमंद रही। वह 10 बार राज्य स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में व राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में स्टूडेंट के साथ सहभागिता कर चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में 45 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा यानी (NMMS) के लिए चयन हुआ है।  


39

Story You May Like